सोमवार, 14 दिसंबर 2020

शैक्षिक क्षेत्र में संगणक का अनुप्रयोग एवं महत्व:-

 शैक्षिक क्षेत्र में कम्प्यूटर के आगमन से एक नई क्रांति आ गई है। कम्प्यूटर या संगणक के प्रयोग  से शिक्षकों ,शिक्षार्थियों तथा अभिभावकों को महत्वपूर्ण लाभ हुआ है।चाहें शैक्षिक सामग्रियों को एक जगह से दूसरे जगह सम्प्रेषण करने की बात हो,शैक्षिक सामग्रियों को संरक्षित करने की बात हो या जटिल से जटिल संप्रत्ययों को समझने की बात हो,संगणक ने इन प्रक्रियाओं को सरल ,सहज एवं बोधगम्य बनाया है।संगणक के माध्यम से शिक्षार्थी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के सक्रिय सहभागी बन पाते हैं तथा अपने रुचियों क्षमताओं और स्वागति के अनुसार सिख पाते हैं, इस तरह से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया रोचक एवम अन्तःक्रियात्मक बन पाता है।

शिक्षकों को मोटी-मोटी पंजिकाएँ (रजिस्टर्स) रखने पड़ते थे, शिक्षार्थियों के उपस्थिति,छात्रवृति तथा अन्य रिकॉर्ड को भी पंजिकाओं में ही करते थे जो बहुत बोझिल और उबाऊ होता था जिसका असर शिक्षण में पड़ता था। संगणक के आगमन से यह काम बहुत आसान हो गया है शिक्षक का श्रम तथा समय दोनों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। 

2 टिप्‍पणियां:

  1. ये पोस्ट मैंने ब्लॉग पर परिचित होने के लिए किया हूँ ।वास्तविक पोस्ट बाद में करता हूँ।

    जवाब देंहटाएं

संगणक सहायक अधिगम के प्रकारों का परिचय एवम कार्य- प्रशांत खैरवार

संगणक सहायक अधिगम कंप्यूटर आधारित अधिगम एक ऐसी अधिगम प्रक्रिया है। जिसमें छात्र शक्ति से स्व क्रियाओं के आधार पर इनपुट व आउटपुट उपकरणों की स...

Creative Commons License
संगणक सहायक अधिगम by Mukesh Prem is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.